भाजपा को बताया दौरे करने व फोटो खिंचवाने वाली पार्टी

महम, 5 अप्रैल
आम आदमी पार्टी नेता विकास नहरा ने कहा है कि नियमित रूप से खेलों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहता है। साथ ही शरीर स्वस्थ व फुर्तीला भी रहता है। खेलों से मानव के शारीरिक अंगों का ठीक से विकास होता है। विकास नहरा गांव सैमाण में हरियाणा स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि मन प्रसन्न व उत्साह में रहने से मनुष्य को जीवन में मनचाही सफलताएं मिलती हैं। विकास नहरा ने युवा सैमाण खेल कमेटी को अपनी तरफ से 51 हजार रूपए की नकद सहयोग राशि भी दी।
नहरा ने बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर कहा कि भाजपा के नेता केवल दौरे करने तथा बर्बाद फसलों के पास खड़े होकर फोटो खिचवानें तक का काम करते हैं। विकास नहरा ने कहा कि पिछले साल महम विधानसभा के कई गांवों में कृषि मंत्री ने जलभराव को लेकर खेतों का दौरा किया था। सरकार इस बात का जवाब दे कि उस दौरे के बाद किसानों को कितना मुआवजा दिया गया। विकास नहरा ने गांव मोखरा, मदीना, लाखनमाजरा, सैमाण व भैणीसुरजन गांवों में आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार भी किया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *