प्रधानाचार्य अशोक दांगी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया
महम, 14 नवंबर
आर्य सीसे स्कूल मदीना में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया तथा उनके बारे में जानकारियां हासिल की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, नृत्य व प्रेरक प्रसंग आदि कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुतियां दी।
स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक दांगी ने नहेरू जी को याद करते हुए बताया कि वे एक श्रेष्ठ लेखक, साहित्यकार, राजनेता और विशेषकर बच्चों के प्रेरणा स्त्रोत थे। नहेरु जी बच्चों से अथाह स्नेह रखते थे। यही कारण था कि उन्हें चाचा नहेरू कहा जाता था। दांगी ने विद्यार्थियांे को नहेरू जी के राष्ट्र के प्रति योगदान के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियांे ने भी भारत के प्रथम प्रधामंत्री के बारे में कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews