सहीराम स्कूल में ग्रैंड पेरेंन्ट्स डे मनाया

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मुकुल के दादा रहे प्रथम

महम, 13 सितंबर (इंदु दहिया)
महम के सहीराम स्कूल ने एक खास पहल की है। स्कूलों में पेरेन्ट्स डे तो मनाए जाते हैं, लेकिन इस स्कूल ने ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया है। स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों के दादा-दादी को आमंत्रित किया और उनसे उनके अनुभवों और बच्चांे के भविष्य के बारे में चर्चा की गई। स्कूल में पहुंचे ग्रैंड पेरेंन्ट्स का विद्यार्थियों की ओर से तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें फूल मालाएं पहनाई गई।
इस आयोजन का शुभारंभ स्कूल निदेशिका पिंकी बल्हारा तथा वीरमति बामल ने किया। गैंड पेरेंन्ट्स के सम्मान में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा उनकी दीर्घायु की कामना की। स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र बामल ने कहा कि माता-पिता व दादा-दादी के चरणों में जन्नत होती है। उनकी सेवा व सम्मान से जो सुख व शांति मिलती है, ऐसा सुख व शांति संसार की किसी अन्य वस्तु से नहीं मिल सकता। हमें सदैव अपने माता-पिता व दादा-दादी का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्य सुनील शास्त्री, सरिता, मंजू, कविता, ज्योत्सना, अमरजीत, सतीश, निशा, इंदु, प्रीति, अंजु, आरती व कौशल्या आदि भी उपस्थित रहे।
ग्रैंड पेरेंट्स में हुई प्रतियोगिता
ग्रैंड पेरेंट्स के बीच मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में विद्यार्थी मुकुल के दादा प्रियव्रत ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इशिका की दादी रही। स्कूल प्रबंधन की ओर से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *