निवर्तमान पार्षद हैं शंपी तागरा
- एक बार उनकी पत्नी भी रह चुकी है पार्षद
महम के वार्ड 15 से निवर्तमान पार्षद शंपी तागरा के भाई देवराज तागरा की पत्नी कोमल पार्षद के लिए प्रत्याशी हैं। शंपी तागरा गत योजना में इस वार्ड से पार्षद थे जबकि इससे पूर्व उनकी पत्नी भी वार्ड की पार्षद रह चुकी है।
शंपी तागरा ने गत योजनाओं में उनके द्वारा वार्ड में करवाए विकास कार्यों को मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा है कि वे लगातार वार्डवासियों के बीच रहे हैं। साथ ही उन्होंने वार्ड में रिकार्ड विकास कार्य करवाएं हैं। इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर वे फिर से वार्डवासियों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है।

शंपी तागरा ने कहा है कि उन्होंने अपने वार्ड में जितने विकास कार्य करवाएं हैं। उतने शायद ही महम के किसी अन्य वार्ड में हुए हों। इन्हीं विकास कार्यों के आधार पर उन्हें वार्डवासियों ने फिर से चुनाव लड़ने के लिए कहा और वे चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि वे वार्ड की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews
