मीना ने कहा भाजपा का समर्थन उनके साथ है
- सरकार के साथ मिलकर शहर के करवाएंगी विकास कार्य
महम नगर पालिका चुनावांे में प्रधान पद की प्रत्याशी मीना वाल्मीकि के समर्थन में एक बार फिर भाजपा के जिला स्तरीय वरिष्ठ नेता आए हैं। मीना भी पार्टी की जिला स्तरीय पदाधिकारी हैं और उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ भाजपा का भरपूर आशीर्वाद है।
मीना को समर्थन देने वाले भाजपा नेताओं में मुख्य रूप से पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, जिला महामंत्री राजेश भालोट के अतिरिक्त पर्वू मार्केट कमेटी चेयरमैन राजबीर आर्य तथा रामनिवास रोहिल्ला, सुखबीर गोयत, जस्सू नाई, लवली ठकराल, राजबीर गोयत, अशोक गुप्ता तथा अजीत अहलावत आदि भी साथ थे।
मीना का कहना है कि उन्हें भाजपा का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा के अधिकतर मतदाता उनके साथ है। उनके द्वारा उठाए गए मद्दों को महम की जनता पसंद कर रही है।
मीना का कहना है कि उनके सभी प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अपने परिवार या किसी अन्य व्यक्ति की पहचान के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वे खुद अपनी पहचान से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में उन्हें विशेषकर महिलाओं का एकतरफा समर्थन प्राप्त है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews
