पंजाबी समुदाय का जाना पहचाना नाम है चंचल के पति विजय चाबा

महम के वार्ड 11 की पार्षद पद की प्रत्याशी चंचल चाबा ने वार्ड में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया है। चंचल चाबा पंजाबी सेवा समिति के प्रधान तथा शहर के जाने-पहचाने नाम विजय चाबा की धर्मपत्नी है। चंचल चाबा का दावा है कि उनकी महम के पार्षदांे में सबसे बड़ी जीत होगी।

चंचल चाबा ने वार्ड में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। जनसंपर्क के दौरान चंचल के साथ भारी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए। चंचल ने कहा कि जिस प्रकार उन्हें वार्ड का समर्थन मिल रहा है उससे वे उत्साहित हैं। उनके जनसंपर्क अभियान में 36 बिरारदी से नागरिक शामिल हुए। महिलाओं की संख्या भी बहुत अधिक थी। जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड के अधिकतर मतदाताओं ने उन्हें समर्थन का भरोसा दिलाया है।

चंचल चाबा ने कहा कि वार्ड ही हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी। गणमान्य नागरिकों से सलाह करके तथा उनके मार्गदर्शन में हर कार्य किया जाएगा। चंचल ने कहा है कि वार्ड में पेयजल तथा सीवरेज की व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। स्ट्रीट लाईट व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा।  (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *