देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए क्योंकि उन्होंने पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है और ऐसी छोटी सोच रखने के साथ ही अमर्यादित भाषा वाले व्यक्ति को देश की किसी भी संविधानिक संस्थाओं में जाने रोका जाना चाहिए तथा उनके प्रवेश पर भी रोक लगे। यह बात भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने कही।
खरक ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है।
खरक ने उनके नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी नैतिकता के आधार पर अधीर रंजन चौधरी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।
खरक ने इस मुद्दे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि ”भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन पर एक विशेष राजनैतिक परिवार का झूठा गुणगान करने वाले लोगों को अच्छा नहीं लगा। कांग्रेस पार्टी समर्थक उम्मीदवार की शर्मनाक हार से दुःखी होकर ऐसी टिप्पणी कर कांग्रेसी नेता ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। अपनी पार्टी की शर्मनाक हार को न पचा पाने वाले लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, असहनीय,शर्मनाक व अति-निन्दनीय। अर्थात कांग्रेस नेता द्वारा माननीया महामहिम राष्ट्रपति जी को टीवी पर ‘राष्ट्रपत्नी’ कहना पूरे राष्ट्र तथा उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपमानित करना ही है।
देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए क्योंकि उन्होंने पूरे राष्ट्र का अपमान किया है। भाजपा इसकी घोर निंदा करती है और ऐसी छोटी सोच रखने के साथ ही अमर्यादित भाषा वाले व्यक्ति को देश की किसी भी संविधानिक संस्थाओं में जाने रोका जाना चाहिए तथा उनके प्रवेश पर भी रोक लगे। यह बात भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने कही।
खरक ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी को शर्मनाक और निंदनीय करार दिया है।
खरक ने उनके नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस से देश से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी नैतिकता के आधार पर अधीर रंजन चौधरी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं।
खरक ने इस मुद्दे पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि ”भारत के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की पहली महिला के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी का शानदार निर्वाचन पर एक विशेष राजनैतिक परिवार का झूठा गुणगान करने वाले लोगों को अच्छा नहीं लगा। कांग्रेस पार्टी समर्थक उम्मीदवार की शर्मनाक हार से दुःखी होकर ऐसी टिप्पणी कर कांग्रेसी नेता ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। अपनी पार्टी की शर्मनाक हार को न पचा पाने वाले लोकसभा में कांग्रेस के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना अति-दुःखद, असहनीय,शर्मनाक व अति-निन्दनीय। अर्थात कांग्रेस नेता द्वारा माननीया महामहिम राष्ट्रपति जी को टीवी पर ‘राष्ट्रपत्नी’ कहना पूरे राष्ट्र तथा उसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपमानित करना ही है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews