फरमाणा खास में वॉलीबाल का अभ्यास करने वाली खिलाड़ी (फाइल फोटो)

छोटूराम स्टेडियम रोहतक में हुई चयन प्रक्रिया

एक से तीन अप्रैल तक होगी राज्यस्तरीय पुरुष तथा महिला वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता
महम

महम चौबीसी की फरमाणा खास ग्राम पंचायत की सात लड़कियां राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला रोहतक की टीम में चुनी गई हैं। यह फरमाणा खास के गौरव की बात है कि कुल 12 खिलाड़ियों की टीम में 7 खिलाड़ी गांव फरमाणा खास की होगी। ये सभी खिलाड़ियों फरमाणा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में अभ्यास करती हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला रोहतक की पुरुष टीम के लिए फरमाणा के खास के तीन लड़कों का भी चयन हुआ है।
विद्यालय में नर्सरी संचालन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी महाबीर फरमाणा ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में लड़कियों के जिला की टीम में चयन से गांव में खुशी का महौल है। इससे गांव की अन्य लड़कियों को भी खेलने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही खेल नर्सरी का संचालन कर रही टीम का भी हौंसला बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महिला व पुरुष वॉलीबाल चैंपीयनशिप का आयोजन एक से तीन अप्रैल तक मकड़ाना में किया जाएगा। इसके लिए जिला रोहतक की टीम में चयन के लिए ट्रायल रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में हुई थी। ट्रायल के दौरान फरमाणा खास की लड़कियों का शानदार प्रदर्शन रहा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फरमाणा मैदान में एनआईएस कोच संदीप कोचिंग देते हैं। अमित सहारण, सुखबीर सिंह व सुमन देवी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इन लड़कियों का हुआ है चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला की टीम में चयनित खिलाड़ियों में मोना, निधि, शिक्षा, वर्षा, टिन्नू, तन्नू व नगमा शामिल हैं।
कुछ दिन पहले ही अभ्यास के लिए आए थे लड़के
महाबीर सहारण ने बताया कि राज्यस्तरीय पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता में फरमाणा खास के जिन तीन लड़कों का चयन हुआ है वे कुछ दिन पहले ही इस मैदान पर कोचिंग के लिए आए थे। चयनित लड़कों में राज, राहुल व ऋषभ सहारण शामिल हैं। इनमें से राज व राहुल गांव बेडवा से हैं। इन खिलाड़ियांे का परिवार मूल रूप से फरमाणा निवासी है। अब इनका परिवार साथ लगते गांव बेडवा में रहता है। महाबीर सहारण ने इस चयन का श्रेय कोच के साथ-साथ खिलाड़ियों के अभिवावकों को भी दिया है। उनका कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का पूरा मौका दे रहे हैं। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *