Home खेल महम के सरस्वती स्कूल में आरंभ हुए स्टूडेंट्स ओलंपिक नेशनल खेल! 12...

महम के सरस्वती स्कूल में आरंभ हुए स्टूडेंट्स ओलंपिक नेशनल खेल! 12 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हैं भाग! सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किया शुभारंभ

520 खिलाड़ी दिखा रहे हैं विभिन्न प्रतियोगिताओं में जौहर

महम
स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन इंडिया द्वारा 8वें स्टूडेंट्स नेशनल खेल-2022 का आयोजन सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम में किया जा रहा है। खेलों के उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा रहे। समारोह में स्टूडेंट्स ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बीडी वनार भी उपस्थित रहे।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से भारत की एकता और अखंडता को बल मिलता है। उन्होंने दक्षिण भारत की संस्कृति की जिक्र किया तथा संर्पूण भारत में हिंदी को अपनाने पर बल दिया।
जांगड़ा ने प्रतियोगिता में आए 12 राज्यों से आए 520 खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों आदि का स्वागत किया तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपायी ने कहा था कि हम भारतीय हैं। कभी हार नहीं मानते, या तो जीतते हैं या सीखते हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. बीडी वनार ने बताया कि शिक्षा, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ’नशा छोड़ो-देश जोड़ो’, ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ व ’स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम् से समाज को जागरुक किया गया है।
एसोसिएशन के महासचिव डा. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि स्टूडेट्स ओलंपिक खेलों की शुरुआत 2014 में महम से ही हुई थी। स्टूडेट्स ओलंपिक मुहिम के तहत देश भर के 32 राज्यों में अंडर-14 से अंडर 25 आयु वर्ग तक के विद्यार्थियों के लिए खेल, शिक्षा व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन तहसील, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। विद्यार्थियों के संर्वागिंण विकास के लिए अब तक आठ वर्ष में 48 राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है।
आज के प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
फुटबॉल के अंडर 14 आयु वर्ग में हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 5-0 से तथा अंडर 17 में कर्नाटक ने तेलंगाना को 3-1 से हराया। अंडर 22 आयु वर्ग में आंध्र प्रदेश ने हरियाणा को 4-1 से हराया।
खो-खो में अंडर 22 में लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 14-7 से तथा अंडर-19 में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 15-7 से हराया।
कबड्डी में अंडर-17 लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र ने तेलंगाना को तथा अंडर-19 में हरियाणा ने महाराष्ट्र को हराया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!