विजेता छात्राओं को सम्मानित करती शिक्षिकाएं

राजकीय महाविद्यालय महम में हुआ आयोजन

राजकीय महाविद्यालय महम में लघु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विशेष रुप से भगवद गीता ,अभिज्ञान शाकुंतलम् और रघुवंश पर आधारित प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग की अध्यक्ष श्रीमती ममता द्वारा किया गया। 

प्रतियोगिता में 5 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र -छात्राएं शामिल हुए। प्रथम स्थान गंगोत्री और  सपना ने प्राप्त किया। जबकि रेनू व मनोज की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्राध्यापिका पिंकी तथा बबीता शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में पिंकी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के वातावरण को शिक्षा व विद्यार्थी प्रगति के अनुकूल बनाता है। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन जहां हमारे प्राचीन साहित्य के ज्ञान को परखने के लिए किया जाता है वहीं यह हमारे आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।  गीता और रघुवंश प्राचीन भारतीय समाज के आदर्शों और सिद्धांतों का प्रतीक ग्रंथ हैं। ये न केवल विद्यार्थियों को मानव जीवन के मूल्यों के बारे में शिक्षा देते हैं बल्कि संपूर्ण आधुनिक समाज को संतुलित रहने की सीख भी देते हैं। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *