पालिका कर्मचारियों के साथ धरने पर आए पालिका पार्षद

सातवें दिन भी जारी कर्मचारियों का आंदोलन

महम पालिका सफाई कर्मचारियों ने अपना आंदोलन और अधिक तेज कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि कई पार्षद भी उनके समर्थन में आ गए है। कर्मचारियों ने पालिका प्रशासन पर ठेकेदार के साथ मिलकर पालिका में लाखों रूपयों का घोटाला करने का आरोप लगा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी बातें नहीं मानी गई तो पार्षदों ने उनके समर्थन में इस्तीफा तक देने की घोषणा की है। कर्मचारियों के अनुसार उनको समर्थन देने वाले पार्षदों में उपप्रधान शैंकी गिरधर, बसंत लाल गिरधर, मनोज तागरा, बंटी सिंहमार, रमेश दहिया व  विनोद नेहरा सहित कुछ अन्य पार्षद भी शामिल हैं। कर्मचारियों के अनुसार कुछ पार्षदों ने फोन पर तथा कुछ पार्षदों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समर्थन दिया है।

कर्मचारी की मांग है कि ठेके के तहत लगे सफाई कर्मचारियों को वापिस लिया जाए। पालिका में हुए भत्तों, वेतन तथा अन्य घोटालों की उच्च स्तरीय जांच हो। 

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *