नगरपालिका कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लाक कमेटी महम के सफ़ाई कर्मचारियों द्वारा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में ज़ारी आंदोलन जारी है।गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय में रोहतक नगर निगम कमिश्नर की उपस्थिति में कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत भी  हुई है। कमीश्नर द्वारा यूनियन को आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही सफ़ाई कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन कर्मचारियों ने फैसला लिया कि सभी मांगों के समाधान होने तक कर्मचारियों की हड़ताल ज़ारी रहेगी   

सुबह नौ बजे नगरपालिका महम के कार्यालय के बाहर गेट धरना शुरू किया और उसके बाद दोपहर बाद कर्मचारियों द्वारा शहर प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया गया उन्होंने बताया कि पिछले तीन सालों के दौरान ठेकेदार द्वारा नगरपालिका के अधिकारियों के साथ मिलकर कर्मचारियों के वेतन, ई एस आई व ईपीएफ में लाखों रुपए का घोटाला किया और कोरोना महामारी के दौरान हरियाणा सरकार द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को दी गई सुविधाएं जैसे कि प्रति कर्मचारी एक लिटर सरसों के तेल की बोतल और चार डिटौल के साबुन  उन्होंने बताया कि नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा सफ़ाई कर्मचारियों को सरसों का तेल और साबुन केवल दो बार ही दिया गया जबकि सरकार द्वारा हर महीने देने के आदेश ज़ारी किए गए हैं इसके अतिरिक्त हरियाणा सरकार द्वारा ज़ारी आदेशानुसार सभी नियमित व पालिका रोल पर कार्यरत सफ़ाई व सीवरेज कर्मचारियों को हर महिने 150 रूपए झाड़ू भत्ता व 1000 रूपए सफ़ाई भत्ता दिया जाना था जो कि नगरपालिका महम द्वारा अब नहीं दिया गया है।

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव बिजेंद्र सिंह बैनीवाल, सकसं के ब्लाक प्रधान राय सिंह नेहरा, नगरपालिका कर्मचारी यूनियन महम के ब्लाक प्रधान बंशीलाल, प्रकाशी,भतेरी,सुभाष ,संजय ढ़ाका, श्यामू, प्रदीप, किरण , अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के ब्लाक प्रधान सोमबीर, सत्यवान आदि ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया तथा हटाये गए कर्मचारियों को वापिस लेने सहित सभी मांगे मानने के लिए कहा।

इस दौरान धरने  में वीएलडीए यूनियन के जिला सचिव जगवीर सिवाच, नीलम,उषा व सह सचिव मुकेश , अग्निशमन कर्मचारी यूनियन से मंजीत, संदीप, सत्यवान,नसीब, नरेंद्र इत्यादि भी उपस्थित रहे।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *