अभय चौटाला को हल भेंट करते आयोजनकर्ता

महम चौबीसी के चबूतरे पर पूर्व विधायक अभय चौटाला को किसान रत्न से सम्मानित किया गया

  • कृषि कानूनों के विरोध में त्यागपत्र देने के कारण किया सम्मान
  • अभय चौटाला ने कहा नए कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले

इनेलो के पूर्व विधायक अभय चौटाला ने कहा है कि सरकार किसान को भूमिहीन करने की साजिश कर रही है। जिस समय पूरी दुनिया कोरोना माहमारी से भयभीत थी। उस समय गुपचुप तरीके से सरकार कृषि कानूनों के लिए अध्यादेश लेकर आई और उन्हें कानून का रूप दिलवाया। लॉकडाऊन का भय दिखा कर देश के अन्नदाता के साथ धोखा किया गया।

अभय चौटाला गुरुवार को महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर आयोजित सर्वजातीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस पंचायत का आयोजन प्रधान तुलसी ग्रेवाल की अध्यक्षता वाली महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत तथा हरियाणा सर्वजातीय सर्वखाप युवा पंचायत ने संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस पंचायत में अभय चौटाला को किसान रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया तथा उन्हें हल तथा सांटा भेट कर किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।

महम चौबीसी के चबूतरे पर आयोजित किसान सम्मेलन में मंच पर उपस्थित अभय चौटाला

अभय चौटाला ने कहा कि कि किसान को बर्बाद किया गया तो देश बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने सरकार पर किसानों को बदनाम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के दिन लाखों की संख्या में ट्रैक्टर और किसान दिल्ली में थे। किसी भी दिल्लीवासी ने किसानों पर अभद्र व्यवाहर की शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई।
हरियाणा सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत के अध्यक्षत सतीश राठी ने अपने संबोधन में कहा कि अभय सिंह चौटाला ने सिद्ध कर दिया है कि वे ही पूर्व प्रधामंत्री चौ. देवीलाल के असली वारिश हैं। उन्होंने विधानसभा से त्याग पत्र देकर किसानों की इस लड़ाई और अधिक मजबूत किया है।

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान तुलसी ग्रेवाल ने अपने संबोधन में कि अभय चौटाला सच्चे किसान हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि वे किसानों की लड़ाई को आगे तक लेकर जाएं।

महम चौबीसी के चबूतरे पर किसान सम्मेलन में आई भीड़

इस सम्मलेन में प्रदेश की बहुत सी खापों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *