Home ब्रेकिंग न्यूज़ हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था

हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था

पक्के कर्मचारियों ने भी दिया ठेके के कर्मचारियों का साथ

  • अग्निशमन कर्मचारी भी साथ आए
  • शहर में किया रोष प्रदर्शन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लाक महम कमेटी के सफाई कर्मचारियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध चल रहे इस आंदोलन में बुधवार को कर्मचारियों ने गेट धरना दिया तथा शहर में रोष प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन साल के दौरान ठेकेदार द्वारा नगरपालिका के अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों के वेतन, ईएसआई व ईपीएफ में लाखों रुपयों का घोटाला किया गया है। कोराना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों को दी गई सुविधाओं जैसे साबुन व सरसों का तेल आदि भी पूरा नहीं दिया गया। कर्मचारियों को झाडू व सफाई भत्ता भी नहीं दिया गया।

कर्मचारियों ने नगरनिकाय विभाग व जिला प्रशासन से मांग की गई है कर्मचारियों का लंबित वेतन तथा भत्ते तुरंत दिए जाएं तथा हटाए गए ठेके के सफाई कर्मचारियों को वापिस लिया जाए तथा पालिका में हुए घोटालों की जांच की जाए। दोषियों को सख्त सजा दी जाए। कर्मचारियों ने कहा है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मजबूर होंगे।

धरना प्रदर्शन के दौरान सर्वकर्मचारी सघ हरियाणा के राज्य सचिव बिजेंद्र सिंह बैनीवाल, ब्लाक प्रधान राय सिंह नहरा, नगरपालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंसी लाल, प्रकाशी, भतेरी, सुभाष, संजय ढाका, श्यामु, प्रदीप, किरण, सोमबीर, व सत्यवान नीलम, उषा, मुकेश, मन्जीत, संदीप, सत्यवान, नसीब व नरेंद्र आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!