शनिवार को अदालत में किया पेश
महम, 14 जनवरी
नशे में धुत्त होकर पार्षद के पति के साथ गाली गलौच करने के आरोपी सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत को शनिवार को जमानत मिल गई। ब्रह्मजीत के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मौके से ही ब्रह्मजीत को हिरासत में लेकर उसकी डॉक्टरी जांच करवा ली गई थी।
वार्ड 13 की पार्षद रेणु रानी के पति सुनील उर्फ लीलू ने आरोप लगाया था कि ब्रह्मजीत ने नशे में धुत्त होकर उसके साथ बदतमीजी की थी। सुनील का कहना था कि
वह किसी काम से पालिका में आया हुआ था। उसके पास कुछ मिलने वाले भी आए हुए थे। सेनेटरी इंस्पेक्टर ब्रह्मजीत पहले से ही शराब के नशे में धुत्त था। पालिका कार्यालय परिसर में गाली गलौच करता फिर रहा था।
उसके जाने के बाद वह लगातार उसे टारगेट करके गालीगलौच करता रहा। उसे कई बार समझाया गयाए लेकिन नही माना। सुनील ने बताया कि इस सेनेटरी इंस्पेक्टर की इससे पहले भी शराब के नशे धुत्त होकर गालीगलौच करने की शिकायतें हैं।
इस सम्बंध में तुरंत पुलिस को सूचित की किया। पुलिस मौके पर पहुंची तब भी सुनील नशे में धुत्त था। पुलिस की मौजूदगी में गाली.गलौच करते हुए उसकी वीडियो भी वायरल हो रही हैं।
पुलिस ने ब्रह्मजीत को शनिवार को महम अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जमानत दे दी। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews