24c News

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होगी भर्ती।

रोहतक, झज्जर, पानीपत एवं सोनीपत के युवा ले सकेंगे भाग।

जोगेन्दर रल्हन

24सी न्यूज़ , महम
    रोहतक, झज्जर, पानीपत एवं सोनीपत के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका है। रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 19 नवंबर से 26 नवंबर 2020 तक भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

 उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह आठ दिवसीय भर्ती प्रक्रिया सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। ज्ञात रहे कि हरियाणा के युवाओं में सेना में भर्ती होने का भारी उत्साह रहता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *