वर्षा का आनंद लिया। सावन के गीत गाए
आर्य स्कूल मदीना के प्रांगण में कक्षा प्रथम से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास पूर्वक ‘वर्षा दिवस’ मनाया। विद्यार्थियों ने बरसात की तेज फुहारों में भीगते हुए नृत्य किया, शिक्षकों के साथ मिलकर सावन के मधुर मधुर गीतों को गाया।
सद्भावना व्यक्त करते हुए सह भोजन किया और प्रकृति के साथ मिलकर चलने के संदेश को व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्राइमरी अध्यक्ष पूजा बत्रा ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सावन का महीना हर्षोल्लास, नवजीवन एवं जीवन में उत्साह और उमंग भरने वाला होता है। इस महीने में प्रकृति में क्रांतिकारी अनेकों परिवर्तन होते हैं जिससे हमारे तन, मन और वातावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर सभी छात्र, शिक्षक और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्य मौजूद थे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews