मदीना टोल प्लाजा पर महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यकम

मदीना टोल प्लाजा पर किसानों का टोल फ्री धरना जारी

मदीना टोल प्लाजा पर किसानों का टोल फ्री धरना जारी है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरंत बिना शर्त रिहा किया जाए। कृषि कानूनों को वापिस लेने के साथ-साथ फसलों को लागत मूल्य से कम से कम डेढ़ गुणा कीमत पर सरकारी खरीद की गारंटी दी जाए। बुधवार को धरने पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

किसान-मजदूर नेता बलवान सिंह ने बताया कि धरने की अध्यक्षता मूर्ति देवी मदीना, दर्शन मदीना, धन्नो देवी सैमाण, दयानंद मदीना तथा नफे सिंह सिवाच ने संयुक्त रूप से की।

मदीना टोल प्लाजा पर जारी है किसानों का धरना

धरने का संचालन सत्यादेवी दांगी मदीना, सोनिया अजायब तथा बलवान सिंह  खरक  जाटान ने किया। जनवादी महिला मोर्चा प्रदेश कमेटी की सदस्य शीला देवी, प्रेम सिंह सैमाण, डा. सतबीर भराण, सुनीता, एसएफआई के विद्यार्थी नेता प्रवीण व अर्जुन तथा बबीता मदीना ने धरने को संबोधित किया। दीनू काला तथा रीनू बाला ने इस अवसर पर ओजस्वी संबोधन दिया।

किसानों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 6 फरवरी को तीन घंटे पूर्ण बंद रखा जाएगा। इसके लिए किसानों ने तैयारियां शुरु कर दी हैं।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *