पालिका प्रधान से मिले हटाए गए सफाई कर्मचारी

प्रधान ने कहा करेंगे उच्च अधिकारियों से बात

महम नगरपालिका से हटाए गए सफाई कर्मचारी बुधवार को पालिका प्रधान फतेह चंद से मिले। गत 2 वर्षों से ठेकेदार के तहत कार्य कर रहे 36 कर्मचारियों को नया ठेका होने के बाद हटा दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि अब उनके सामने कोई काम नही है। भूखों मरने की नौबत आ गई है। कर्मचारियों ने पालिका प्रधान से फिर से काम दिए जाने की अपील की।

ये है मामला

वर्ष 2019 से 21तक नगरपालिका महम में ठेकेदारी प्रथा के तहत सफाई  के लिए 36 सफाई कर्मचारियों को दो साल के लिए ठेके पर लगाया गया था। ठेकेदार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद कर्मचारोयों को हटा दिया गया। नए ठेके के तहत इतने कर्मचारी रखने की व्यवस्था नही है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों की नौकरी जाना तय है।सफाई कर्मचारी संजय, सुनील, मुकेश, कृष्ण गोपाल, मांजीता, किरण, आशा, राजबाला, सुनीता, सुमित्रा, सरोज, ऊषा व सुदेश का कहना है कि उनका पिछला वेतन व भत्ते पूरे दिए जाएं तथा एग्रीमेंट के अनुसार नए सफाई कर्मचारी लगाते समय उन्हें प्राथमिकता दी जाए।

करेंगे प्रयास- प्रधान

नगरपालिका प्रधान फत्तेह सिंह का कहना है कि वे ठेके के तहत और अधिक कर्मचारी बढ़ाने की मांग करेंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को सही रखने के लिए और अधिक सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी कर्मचारी का रोजगार न जाए।

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *