प्राचार्या निर्मला साहरण ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

महम
गांव फरमाणा के आर्य सीसे स्कूल में मंगलवार को पौधारोपण उत्सव बनाया गया। विद्यार्थियांे ने पौधे रोपित किए तथा रोपित किए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
प्राचार्या निर्मला साहरण ने इस अवसर पर विद्यार्थियांे से कहा कि ग्लोबल वार्मिंग वर्तमान विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है। पृथ्वी पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ही हम ऑक्सीजन की बढ़ती जरुरत को पूरा कर सकते हैं। हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा रोपित करके उसका संरक्षण अवश्य करना चाहिए।
इस अवसर पर रोहित, अनूज, मोनिका, दीपिका व हरीश सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *