दुकानदार अशोक कुमार, जिसके साथ ठगी हुई है

महम के ‍दुकानदार से हुई ठगी

महम के एक दुकानदार के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। दुकानदार अशोक कुमार पंवार वार्ड नंबर 9 निवासी है।

मेन बाजार में पुरानी सब्जी मंडी के सामने उसकी दुकान है। अशोक कुमार द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था उसके पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने उसको उसका नजदीकी रिश्तेदार बताया और कहा कि उसके पास एक फौजी की तरफ से  25000 रुपए आएंगे।

आप उन्हें मेरे पास भेज देना।फोनकर्ता ने यह भी पूछा कि क्या अशोक कुमार गूगलपे  या फोनपे का प्रयोग करता है।

अशोक कुमार कहा कि वह ऐसा नहीं करता उसने अपने एक नजदीक के दुकानदार सुरेश ठकराल से इस संबंध में रिश्तेदार बने साजिशकर्ता की बात करवा दी। साजिशकर्ता ने बहुत ही शातिर तरीके से चार बार कोड भेज कर उनके खाते से 25-25 हज़ार करके एक लाख रुपए की ठगी कर ली।

अशोक कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन की तो जानकारी मिली है कि साजिशकर्ता  आसाम  में बैठकर साजिश ठगी कर रहा था। उसकी लोकेशन आसाम की आई है। पुलिस ने आगे की करवाई शुरु कर दी है।

कुछ दिन पहले गांव अजायब के एक व्यक्ति के साथ भी ठीक इसी अंदाज में ठगी हुई थी। 

आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *