महम पालिका के लिए हुआ वार्ड आरक्षण निर्धारण
- चंडीगढ़ में निकाला गया ड्रा
महम नगरपालिका में चुनावों के लिए बिसात बिछनी शुरु हो गई है। पालिका के वार्डों का आरक्षण निर्धारण शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुआ। महम पालिका के प्रतिनिधियों के रूप में पालिका प्रधान फतेह चंद, पार्षद शंपी तागरा, अनिल चावरिया तथा मुकेश सैनी आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।
![](https://24cnews.in/wp-content/uploads/2021/02/2-3-1024x631.jpg)
ये वार्ड हुए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
पार्षद शंपी तागर से मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड पांच, नौ तथा दस अनुसूचित जाति के लिए उम्मीद्वारों के लिए आरक्षित हो गए हैं। इनमें से वार्ड नौ अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित होगा।
यहां से आएंगे पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशी
वार्ड दो तथा वार्ड आठ पिछड़ा वर्ग के उम्मीद्वार के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इन वार्डों से लड़ेंगी सामान्य महिला
वार्ड तीन, वार्ड चार, वार्ड 13 तथा वार्ड 15 सामान्य महिला के लिए आरक्षित होंगे। इन वार्डों से सामान्य वर्ग की महिला ही चुनाव लड़ सकती हैं।
यहां से कोई भी ठोक सकता है ताल
वार्ड 1, 6, 7, 11, 12 तथा 14 ही पूरी तरह सामान्य रह गए हैं। इन वार्डों से किसी भी वर्ग की महिला या पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं।
फिलहाल थी ये स्थिति
फिलहाल महम पालिका का वार्ड एक सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था यहां से बबीता यादव पार्षद हैं। वार्ड दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, यहां से मुकेश सैनी पार्षद हैं। वार्ड तीन सामान्य था यहां से अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले रमेश दहिया पार्षद हैं। वार्ड चार भी सामान्य था यहां से कृष्ण नहरा पार्षद हैं। वार्ड पांच अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, यहां से अनिल चावरियां पार्षद हैं। वार्ड छह सामान्य था यहां से शैंकी गिरधर पार्षद हैं। वार्ड सात सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, यहां से सरोज गिरधर पार्षद हैं। वार्ड आठ पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था, यहां से मधु सैनी पार्षद हैं। वार्ड नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, यहां से पालिका प्रधान फतेह चंद पार्षद हैं। वार्ड दस अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था, यहां से संतोष बहमनी पार्षद हैं। वार्ड 11 सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, यहां से सुनीता रानी पार्षद हैं। वार्ड 12 सामान्य महिला के लिए आरक्षित था, यहां से संगीता अग्रवाल पार्षद हैं। वार्ड 13 सामान्य था, यहां से अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले बंटी सिंहमार पार्षद हैं। वार्ड 14 सामान्य था, यहां से धर्मबीर पार्षद हैं। वार्ड 15 भी सामान्य था, यहां से मनोज तागरा पार्षद हैं।
प्रधान के ड्रा पर रहेगी नजर
बेशक पालिका के पार्षदों के लिए आरक्षण निर्धारण हो गया है, लेकिन अभी प्रधान पद के लिए होने वाले आरक्षण पर भी नजर रहेगी। इस बार पालिका प्रधान का चुनाव सीधे होने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में पालिका पार्षदों की बजाय सीधे प्रधान पद के चुनाव पर विशेष नजर रहेगी। प्रधान पद के ड्रा अगले दो तीन महीनें में निकलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews