Home अपराध सन्नी छाबड़ा आत्महत्या मामले में नहीं हुई हैं कोई गिरफ्तारी

सन्नी छाबड़ा आत्महत्या मामले में नहीं हुई हैं कोई गिरफ्तारी

पुलिस का कहना जांच जारी

महम
वार्ड 12 निवासी युवक सन्नी छाबड़ा आत्महत्या मामले में शनिवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में एक निजी स्कूल संचालिका कनिका गिरधर, उसके पति रमेश गिरधर, भाई विनोद भाटिया तथा चार अन्य खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधित मामला दर्ज किया गया है। इधर सन्नी की 13वीं की रस्म शनिवार दो से तीन बजे पंजाबी धर्मशाला में रखी गई है।
सन्नी ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। शुक्रवार की सुबह लगभग तीन बजे रोहतक के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। सन्नी ने सुसाइड नोट में स्कूल संचालिका कनिका गिरधर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सन्नी और कनिका के बीच बीते चार साल से आपसी संबंधों की बात सामने आई है।
इस सबंध में महमवासियों ने शुक्रवार को महम थाने के सामने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था तथा रास्ता जाम भी किया था। शुक्रवार की देरशाम पोस्टमार्टम के बाद सन्नी का महम में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
आरोप है कि सन्नी बुधवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे से दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे तक कनिका गिरधर के घर पर था। उसी समय या उसके बाद ही उसने जहर खाया है। सन्नी की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को दिए बयान कहा है कि सन्नी ने जहर खाने के बाद उसे कहा था कि कनिका ने उसे धोखा दिया है। पैसों के लेने-देन का मामला भी सामने आया है।
चौकी प्रभारी नफे सिंह ने बताया कि शनिवार को एफएसएल टीम को बुलाया गया था। कनिका गिरधर के घर से सैंपल लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य आधारों पर भी जांच की जा रही हैं। जांच पूरी होते ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!