भगवान धनवंतरी दिवस के उपलक्ष्य पर महम के डॉक्टरों ने किया चुनाव
उड़ीसा के राज्यपाल से हुई मुलाकात
महम
डॉ. गौरव लूथरा को महम की नीमा इकाई का प्रधान चुना गया है। भगवान धनवंतरी दिवस के उपलक्ष्य पर महम के डॉक्टरों ने एक समारोह का आयोजन किया तथा सर्वसम्मति से डॉ. गौरव लूथरा का चुनाव किया।
डॉ. जयवीर मुदगिल को सचिव तथा डॉ. अजय नेहरा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
चुनाव सभा महम के एक होटल पर हुई। यहाँ सयोंगवश डॉक्टरों की मुलाकात उड़ीसा के राज्यपाल माननीय गणेशीलाल के साथ भी हुई। डॉक्टरों ने राज्यपाल के साथ फ़ोटो भी करवाई।
इस अवसर पर महम के सभी डॉक्टर परिवार सहित शामिल रहे। जिनमें डा. ओपी चिटकारा, डॉ. के के लाम्बा, डॉ, राजेंद्र अंचल, डॉ, भूपेश मालिक, डॉ अमित गोयत, डॉ. सनी गोयल, डॉ. सोमलता ढाका, डॉ. अशोक व डॉ. बबीता आदि सभी सदस्य शामिल हुए। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews