पालिका सचिव के माध्यम् से सीएम को भेजा ज्ञापन
महम
नगरपालिका कर्मचारी संघ की महम इकाई ने मंगलवार को पालिका सचिव के माध्यम् से सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन भेजा। पालिका कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा है कि जब भोर भए सभी धर्माें के अनुयायी अपने-अपने अराध्यों की पूजा कर रहे होते हैं। उस समय सफाई कर्मचारी अपने बच्चों को सोता छोड़, बिना कुछ खाए-पीए घर से सफाई के लिए निकल पड़ता है। सरकारों ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य इंजीनियर जैसे नामों से सुशोभित तो किया है, लेकिन इन कर्मचारियों की नौकरी अस्थायी व ठेका आधारित कर दी गई। प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को ईएसआई, ईपीएफ व श्रम कानूनों का लाभ भी नहीं मिल रहा। परिणामस्वरूप यह समाज पिछड़ता जा रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रदेश के सभी सरकारी विभागांे, निगमों, बोर्डों, विश्वविद्यालयों, पालिकाओं, नगरपरिषदों से सफाई व सीवर के कार्यों में ठेकों को समाप्त कर ग्रामीण व सफाई कर्मचारियों सहित सभी कच्चे सफाई व सीवर कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सफाई व सीवरमैनों की नियमित भर्ती की जाए। सफाई व सीवर कर्मचारियों के लिए अलग से एक्सग्रेसिया नीति बनाई जाए। नौकरी के ज्वाइन करने के एक दिन बाद मौत होने और सेवानिवृति से एक दिन पहले तक भी मौत होने पर मृतक कर्मचारी के आश्रित को नियमित नौकरी दी जाए। अनुबंधित आधार व विभिन्न प्रकार के ठेकों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की 60 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृति के अवसर पर ग्रेजुएटी का लाभ दिया जाए, अनियमित कर्मचारियों की मृत्यु होने पर तीन लाख की बजाय 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। जोखिम भत्ता पांच हजार रुपए दिया जाए। नगरपालिका-नगर परिषद्, नगर निगम अग्निशमन विभाग के तृतीय व चुतर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की मांगांे का बातचीत कर समाधान किया जाए।
कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो नगरपालिका कर्मचारी संघ अपने घोषित आंदोलन के तहत 11 व 12 अक्टूबर को क्रमिक भूख हड़ताल करेगा। 19 व 20 अक्टूबर को दो दिन की काम छोड़ हड़ताल करेगा। यदि सरकार ने 20 अक्टूबर तक मांगों का निवारण नहीं किया तो संघ दो दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में परिवर्तित कर देगा। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews