स्कूल में दशहरा पर्व पर किया गया रावण दहन
महम
महम के महाराजा अग्रसेन स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों के माध्यम् से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। स्कूल परिसर में पुतला दहन किया गया। राम बने पात्र चौथी कक्षा के पार्थ ने पुतला दहन किया।
विद्यार्थियों ने रामायण आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया। इस नाटिका में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान व रावण आदि के पात्रों के माध्यम् से बताया गया कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो, उसे एक ना एक दिन अच्छाई के सामने हारना ही होगा। ऐसे में मानव को अच्छाई को कभी नहीं त्यागना चाहिए। अंहकार और बुराई के कारण विद्वान व ताकतवर होने के बावजूद भी रावण को श्रीराम के हाथों मृत्यु को प्राप्त होना पड़ा।
विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं व भाषण के माध्यम् से श्रीराम के चरित्र व जीवन मूल्यों का वर्णन किया। इस आयोजन के दौरान दशहरे से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।
प्राचार्या सीमा सहगल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे श्रीराम के गुणों को अपने जीवन में धारण करें। वर्तमान समय में श्रीराम के आदर्शों की बहुत अधिक आवष्यकता है।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल, मैनेजर अनिल राय गोयल, उपप्रधान विनोद गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी बच्चों को बुराई रहित जीवन जीने का आह्वान किया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews