खत्री ने कहा निष्ठा से करूंगा काम
भाजपा के पूर्व ओबीसी मंडल अध्यक्ष मुकेश खत्री को राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने अपना मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। मुकेश खत्री की नियुक्ति पर महम भाजपा कार्यकर्ताओ ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओ ने कहा है कि मुकेश के पार्टी और सांसद के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी दी गई है।
मुकेश ने कहा है कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसे वे बनाए रखने के लिए निष्ठा से काम करेंगे।
खत्री ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का आभार व्यक्त किया है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews