सुनीता कश्यप से मिले सांसद रामचंद्र जांगड़ा

सुनीता का घर बनवाने के लिए सरंपच से की बात

महम
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने सीसर गांव की स्टेªन्थ लिफ्टिंग की अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सुनीता कश्यप को अपनी तरफ से 11 हजार रूपए की नकद सहायता राशि दी है। जागड़ा ने सुनीता के परिवार के लिए मकान बनवाने के लिए भी गांव के सरंपच से बात की हैं। जांगड़ा ने अपनी तरफ से सुनीता को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा रविवार को सुनीता कश्यप तथा उसके परिवार से मिले। उन्होंने सुनीता से उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि सबसे पहले सुनीता के परिवार के पास अपना घर हो। इसके लिए उनके पास एक प्लाट अवश्य होना चाहिए। सांसद ने कहा कि सुनीता को सहायता देने के लिए शीघ्र ही प्रदेश के खेलमंत्री तथा सरकार से बात करेंगे। जो भी संभव हो सकेगा, सुनीता को सहायता दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सुनीता के लिए केंद्रीय खेलमंत्री से भी मिलेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सुनीता को अपना खेल जारी रखने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुशरण कश्यप तथा हरियाणा के अध्यक्ष सुंदर कश्यप, सुनीता के पिता ईश्वर सिंह, माता जमना देवी तथा सीसर गांव के सरपंच सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।(विज्ञप्ति) 24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *