Home ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद ने ब्राह्मण धर्मशाला सौंदर्यकरण का किया लोकापर्ण

सांसद ने ब्राह्मण धर्मशाला सौंदर्यकरण का किया लोकापर्ण

सांसद अरविंद शर्मा ने कहा विपक्ष कर रहा है किसानों को गुमराह

रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ने रविवार को सैमाण चुंगी स्थित चौबीसी ब्राह्मण धर्मशाला तथा जोगी समाज की धर्मशाला के सौंदर्यकरण का लोकापर्ण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान विकास करवाना सरकार का मूलमंत्र है। विकास के मामले में आज हरियाणा प्रदेश में अलग पहचान बना ली है। देश के अन्य राज्य भी हरियाणा की नीतियों का अनुसरण कर रहे हैं।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सुचारु रुप से धान की खरीद चल रही है। किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा महामारी के कारण कुछ विकास कार्य प्रभावित हुए, लेकिन फिर से विकास कार्यों में तेजी आ गई है। सरकार बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरी दे रही है।


उन्होंने कृषि अध्यादेशों पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। प्रधानमंत्री किसानों के बुरे की सोच भी नहीं सकते। सांसद ने महामारी के समय में एक दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने पुलिस भर्ती में युवाओं को पांच साल की छूट दिए जाने पर भी सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि इससे युवाओं को फायदा होगा। इस अवसर पर डा. आनंद शर्मा, प्रधान सुनील गुलिया, राजेंद्र, प्रवीण शर्मा, प्रह्लाद नंबरदार, सूरजभान, ईश्वर, प्रधान राजेश, रामपाल, संदीप कौशिक, राजेंद्र शर्मा, धनश्याम तथा महेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!