संगीता

भैणीमातो से अपनी ससुराल के लिए निकली थी संगीता और उसकी बेटी खुशी

फोन आ रहा है बंद, पुलिस ने शुरु की तलाश
24सी न्यूज

गांव भैणीमातो की लगभग 24 वर्षीय लड़की संगीता तथा उसकी साढ़े तीन साल की बेटी खुशी रहस्यमय ढ़ग से गायब हो गई। संगीता मंगलवार को भैणीमातो से अपनी बेटी के साथ अपनी ससुराल गांव माजरा डबास, नई दिल्ली के लिए निकली थी। संगीता डबास माजरा के नरेंद्र के विवाहित है।
संगीता गांव भैणीमातो में अपने पिता कुलदीप पुत्र पीरदान के घर आई हुई थी। मंगलवार को वह अपनी ससुराल जाने के लिए अपनी बेटी के साथ भैणीमातो से आई थी। उसके साथ महम बस स्टैंड तक उसकी बहन भी आई थी। संगीता ने महम बस स्टैंड से बस में चढ़ गई थी, लेकिन सुनीता अपनी ससुराल नहीं पहुंची।
सुनीता के पिता कुलदीप व पति नरेंद्र के अनुसार संगीता अपनी ससुराल में खुश थी। किसी भी प्रकार की किसी से भी कोई अनबन को कोई जानकारी नहीं है।

खुशी


संगीता का फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर संगीता की तलाश आरंभ कर दी है। सुनीता के फोन की डिटेल निकलवाई जा रही हैं तथा उसे सर्विलैन्स पर लगा दिया गया है।
इधर संगीता और उसकी बेटी खुशी के गायब होने से ससुराल व मायके के साथ-साथ सभी संबंधित परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *