विधायक बलराज कुन्डू ने मौके पर पहुंच कर दिया समर्थन
ट्रैक्टर के आगे लेट गए आंदोलनरत कर्मचारी
महम, 27 अक्टूबर
सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। महम में गुरुवार को ठेकेदार ने अतिरिक्त सफाईकर्मी बुलाकर सफाई करवाने का प्रयास किया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, लेकिन आंदोलनरत कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को ही पालिका से नहीं निकलने दिया। कई देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस बीच महम के विधायक बलराज कुन्डू भी आंदोलनरत कर्मचारियों को समर्थन देने मौके पर पहुंचे। गुरुवार को धरने के अध्यक्ष प्रकाशी देवी, सुभाष बिडलान, श्यामु बिडलान, उषा, शीलू, सत्यवान व सोमबीर रहे।
विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार पालिका कर्मचारियों की दीपावली को काला कर दिया। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों से कहा कि वे इसे याद रखे। समय आने पर वोट से चोट करके इसका जवाब दें। वर्तमान सरकार गरीबों को गरीब ही रखना चाहती है। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है ताकि गरीब का बच्चा पढ़ ना सके। मजदूर और सफाई कर्मचारी ही बना रहे। अफसर ना बन सके। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर सीएम को पत्र भी लिखेंगे। विधायक ने आंदोलनरत कर्मचारियों को अपनी तरफ से दस कि.ग्रा. आटा, पांच कि.ग्रा. चावल, दो कि.ग्रा. दाल तथा एक थैली रिफान्ड की भी देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके साथ प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी भी दी।
गुरुवार को कर्मचारियों को सर्वकर्मचारी संघ के खंड ईकाई के प्रधान राजेंद्र डाबला, सचिव सुनील अहलावत, पूर्व प्रधान राय सिंह नहरा, जनस्वास्थ्य विभाग ईकाई के प्रधान धर्मराज घणघस तथा किसान सभा से बलवान सिंह ने भी संबोधित किया तथा सरकार से कर्मचारियों की सभी मांगों को तुरंत मांगने के लिए कहा। कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार व अधिकारी उन पर दबाव ना बनाएं अन्यथा बात और अधिक बिगड़ सकती है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews