पिछले 40 साल से ग्रामीण क्षेत्र में दे रहे हैं सेवाएं

महम, 6 जुलाई
महम के बाल रोग विशेषज्ञ डा. अर्जुन गोयल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एचएमसी एक्सीलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डा. गोयल को राज्यस्तर का यह सम्मान अंबाला में हुए एक समारोह में दिया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज थे। अंबाला सीटी के विधायक असीम गोयल तथा हरियाणा स्वास्थ्य सेवाओं की डायरेक्टर जनरल डा. उषा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डा. गोयल गत 40 वर्षों से ग्रामीण बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने सत्र 1978-79 में आरएनटी मैडिकल कॉलेज उदयपुर से एमबीबीसी करने के बाद मुम्बई से डीएसएच किया। पढ़ाई पुरी करने के बाद डा. गोयल की जांबिया में रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्ति हो गई थी। उनकी पत्नी भी जांबिया ऐयरवेज में लाइजन ऑफिसर थी। लेकिन अपने पिता की देखभाल के लिए उन्होंने भारत में ही अपने परिवार के साथ रहना चुना। उनकी पत्नी भी नौकरी छोड़कर उनके साथ महम आ गई।
डा. गोयल ने बताया कि उन्होंने 14 अगस्त 1983 में महम में अपनी सेवाएं देना आरंभ किया। फिलहाल महम के पुराने बस स्टैंड पर उनका क्लीनिक है। महम में ईसीजी, एक्स रे तथा अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं आरंभ करने वाले डा. गोयल पहले डाक्टर हैं। इस दौरान उन्होंने सांयकालीन ओपीडी के लिए सामान्य अस्पताल रोहतक तथा महम के सामान्य अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दी हैं। डा. गोयल अपने दादा जी माईदयाल नम्बरदार के नाम पर एक चैरिटी अस्पताल स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। उनका बेटा सन्नी गोयल एमडी रेडियोलाजिस्ट तथा पुत्रवधु डा. प्राची जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ है। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *