कामगार यूनियन की बैठक में उपस्थित मजदूर

कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के तत्वाधान में प्रस्तावित है 28 व 29 मार्च को हड़ताल

महम
महम की भवन निर्माण कामगार यूनियन 28 व 29 मार्च को प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेगी। यह हड़ताल कामगार यूनियन हरियाणा (सीटू) के तत्वाधान में हो रही है। इस सम्बंध में यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक उप प्रधान राज सिंह निदाना ने की।
जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि हड़ताल कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की सुविधा लाभ राशि को 90 दिन की वेरिफिकेशन के बहाने लटकाने, मनरेगा के तहत काम ना देने और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोडों आदि मुद्दों को लेकर की जा रही है।
मीटिंग में अपने सम्बोधन में भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान रामभगत और सीटू जिला सचिव कामरेड विनोद ने कहा कि सरकार निर्माण मजदूरों व आम जनता के साथ धोखा कर रही है। कोरोना जैसी महामारी के समय जब मजदूरों की मदद।की जानी चाहिए थी। लेकिन निर्माण मजदूरों सहित समाज के अनेक तबकों को राहत दी जानी थी उस समय मजदूरों को दर.दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया।
आगे बोलते हुए कहा भाजपा सरकार ने सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। इस तरह से मजदूरो को पूंजीपतियों का गुलाम बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार बनने से पहले चुनाव में भाजपा ने नौजवानों को हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया जो जुमला साबित हुआ।
उन्होंने कहा की करोना महामारी के बाद करोड़ो लोगो को अपनी नौकरी से हाथ थोना पड़ा।
सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के नाम पर cps सेण्टर प्रोसेसिंग सिस्टमद्ध लेकर आई लेकिन इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगने की बजाए भ्रष्टाचार का केन्द्रीयकरण हो गया। अब पंचकूला मुख्यालय से भ्रष्टाचार हो रहा है।
महम ब्लॉक प्रधान सतपाल ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने मजदूरों के हकों के 44 प्रकार के श्रम कानूनों को चार कोड में बदल दिया है जिससे मजदूरों के हकों को निशाना बनाकर मजदूरों को गुलाम बनाने का रास्ता तैयार किया है उन को रद्द करवाने को लेकर 28 और 29 मार्च को 2 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में ज्यादा से ज्यादा निर्माण मजदूरों को शामिल करने के लिए गांव में निर्माण मनरेगा समेत सभी मजदूरों की सभाएं की जाएंगी। मीटिंग में हरिओम सैमाण, रामनिवास, कमलेश, बिमला, सुभाष, सतपाल प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *