कर्मचारी यूनियन के प्रधान बंशी की अध्यक्षता में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

महम
महम नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। अध्यक्षता प्रधान बंशी लाल ने की।
जारी विज्ञप्ति में बताया कर्मचारियों की मांग है कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम को बंद किया जाए। 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 के लागू किया जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। करोना काल में मरने वाले कर्मचारियों को 50 लाख रुपए की सहायता राशि व नियमित रोजगार दिया जाए। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ठेका प्रथा बंद की जाए। समान काम-समान वेतन योजना लागू करने व पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
भूख हड़ताल पर प्रधान बंशी लाल, राजेश कांगड़ा, जयभगवान, संदीप, भतेरी, रानी, सरोज, सोमवीर, सत्यवान व नीरज आदि बैठे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *