Home ब्रेकिंग न्यूज़ आम आदमी पार्टी ने की महम के वार्ड 13 में सभा।कई महिलाओं...

आम आदमी पार्टी ने की महम के वार्ड 13 में सभा।कई महिलाओं के आप में शामिल होने का दावा

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया महिलाओं को सम्बोधित

  • सीमा रानी ने किया सभा का संयोजन

महम के वार्ड नंबर 13 में आम आदमी पार्टी की महिलाओं की सभा हुई। सभा को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सम्बोधित किया। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सभा की संयोजक सीमा रानी पत्नी अशोक कुमार रही। सीमा रानी आगामी पालिका चुनावों में आम आदमी पार्टी से प्रधान पद के लिए दावेदार है।

दिनेश कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप सभी मिलकर सीमा रानी को पार्टी का टिकट दिलवाने में मदद करे। चुनावों में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रधान बनती है तो शहर में हर घर को प्रतिदिन शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जाएगा और पानी का बिल भी नहीं लिया जाएगा। आपके सभी बिल महम नगर पालिका अपने खर्चे से भरेगी। महम में सफाई सीवेज समस्या, आवारा पशुओं की समस्या ,पार्किंग समस्याएं, कूड़े कचरे के ढेरों की समस्याएं और पीने के पानी की सभी समस्याएं खत्म कर दी जाएंगी और नगरपालिका में भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!