Home ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजा अग्रसेन तथा रावमावि के एनसीसी कैडेट्स ने बावड़ी पर चलाया पुनीत...

महाराजा अग्रसेन तथा रावमावि के एनसीसी कैडेट्स ने बावड़ी पर चलाया पुनीत सागर अभियान

परंपरागत स्त्रोतों के प्रति किया जागरूक

महम
महाराजा अग्रसेन स्कूल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम के एनसीसी कैडेट्स ने प्रथम हरियाणा एनसीसी बटालियन रोहतक के नेतृत्व में महम की ऐतिहासिक बावड़ी पर पुनीत सागर अभियान चलाया। कैडेट्स का बावड़ी परिसर पर यह अभियान चलाने का उद्देष्य आम जनमानस में परंपरागत जल स्त्रोतों के प्रति जागरुकता पैदा करना है।
कैडेट्स ने बावड़ी परिसर में सफाई अभियान चलाया तथा पोस्टर बनाकर व स्लोगन लिखकर जल संरक्षण के प्रति जागरुक किया। बावड़ी महम का प्राचीन जल स्त्रोत है। इसे 17वीं शताब्दी में तात्कालीन बादशाह शाहजहां के छत्रप सैदू कलाल ने बनवाया था। इसके निर्माण से संबंधित पत्थर अब भी बावड़ी के मुख्य कुए पर लगा हुआ है।
कैडेट्स ने संदेश दिया कि पंरापरगत जल स्त्रोत स्वच्छ व सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण के लिए बहुत अधिक फायदा होगा। जलीय जीव सुचारु रूप से अपना जीवन यापन कर सकेंगे तथा पृथ्वी और अधिक सुंदर व आकर्षक लगेगी।
कैडेट्स ने बावड़ी से रावमावि तक अपने पोस्टरों के साथ पैदल मार्च भी किया। इस अवसर पर प्रथम हरियाणा बटालियन से आईसीओ विनोद कुमार, सुबेदार संजय गोयत तथा एएनओ राजेश कुमार कैडेट्स के साथ उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!