लक्ष्मण बने प्रधान

महम, 20 फरवरी
हलका महम चमार महापंचायत में सामड़ तपा भी बनाया गया है। पंचायत ने सामड़ तपा की इकाई का गठन किया है। लक्ष्मण को सामड तपा का प्रधान चुना गया है। जबकि दिनेश निडाना उपप्रधान बने हैं। चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। गांव निडाना में हुई बैठक की अध्यक्षता हलका प्रधान राजेश निंदाना तथा उपप्रधान अशोक रेढू ने की।
रोशन फौजी ने बताया कि बैठक में लाखनमाजरा तपा के उपप्रधान सेवानिवृत एसएचओ तस्वीर सिंह का सम्मान भी किया गया। रोशन फौजी ने बताया कि बैठक में संचालक राजा सीसर, सत्यवान फोरमैन, प्रवीण, कुलदीप सीसर, भीम सिंह छाछिया, राजबीर, विजेंद्र फौजी, अजमेर, डा. रमेश, इंद्र बहु, पूर्व सरपंच विनोद, राम सिंह सिंहपुरा, प्रमोद सिंह, सुरेश रंगा, महाबीर फौजी, सोनू, राकेश, संसार मदीना, लीलू व सतीश सामड़ आदि पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *