पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी पहुंचे टोल पर पर
किसान संगठनों के आह्वान पर महम के किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदीना टोल को सबके लिए फ्री रखवाया गया। सुबह लगभग नौ बजे से दोपहर बाद लगभग तीन बजे तक सभी आने जाने वाले वाहनों बिना टोल लिए वहां से गुजरने दिया गया।
टोल पर महम के किसानों ने धरना दिया तथा सरकार के विरुद्ध नारेबाजे की। नए कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग की गई। यहां धरने पर पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी पहुंचे।
सरकार किसान विरोधी-आनंद सिंह दांगी
दांगी ने कहा कि नए कृषि कानून कृषि और किसान को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि अब देश का किसान पीछे नहीं हटेगा। सरकार को ये कानून वापिस लेने ही होंगे।

किसान सभा के सदस्यों ने भी मदीना टोल पर धरना दिया। इस अवसर पर प्रेम सिंह सैमाण, राकेश भैणीमहाराजपुर, अत्तर सिंह, रामफल, चंद्रभान सीसर खास, जयभगवान साहरण, विनोद, अमित, श्रीनिवास भैणीभैरो, मनोज निंदाना, मोनू लाखनमाजरा, समुंद्र चिड़ी, अजीत सिंह खैरंटी, अजीत सिंह, उमेद सिंह, जयकरण, राजकुमार, बलवान सिंह, अशोक कुमार, संजीव नहरा, मनोज नहरा, कृष्ण नहरा तथा दीपक राठी आदि भी उपस्थित रहे।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews