लगभग 70 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर
महम सहकारी चीनी मिल में लगभग दोपहर 12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। मिल की छत की नई टीन लगाने का कार्य कर रहा एक मजदूर लगभग 70 फीट की ऊंचाई से गिर गया। मजदूर इजरायल पुत्र इलयास निवासी गांव फतेहपुर तगा जिला फरीदाबाद मिल में ठेकेदार के तहत कार्य कर रहा था। इजरायल की उम्र लगभग 32 वर्ष थी। उसे तुरंत महम के सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सहकारी चीनी मिल में छत की टीन बदलने का कार्य चल रहा है। मृतक के एक साथी मजदूर ने बताया कि वे ठेकेदार दीपक के अंडर कार्य कर रहे हैं। कार्य करते हुए इजारायल अचानक नीचे गिर गया।

निजी कंपनी को दिया था ठेका-एमडी
सहकारी चीनी मिल के एमडी जगदीप सिंह ने कहा है कि ऑफ सीजन में एक निजी कंपनी को मिल की शेड बदलने का ठेका दिया था। कार्य लगभग पूरा हो गया था। मजदूर का पैर फिसलने से हादसा हुआ है। कंपनी ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवा रखे थे।
आसपास की न्यूज के बारे में तुरंत जानने के लिए डाऊन लोड़ करे 24सी ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews