क्या हैं एनीमिया के लक्षण?

ख़ून की कमी एक बहुत ही आम पोषण संबंधी कमी है, विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान महिलाओं और कम आयरन युक्त आहार लेने वाले लोगों में। इसकी कमी से एनीमिया होता है। यह आमतौर पर तब होता है जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए पर्याप्त आयरन नहीं होता है।

हीमोग्लोबिन आपके आरबीसी (लाल रक्त कोशिकाओं) में प्रोटीन है जो ऊतकों को ऑक्सीजन पहुंचाता है। हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आपके ऊतकों और मांसपेशियों को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है। भले ही एनीमिया आपके शरीर में आयरन की कमी का सबसे बड़ा संकेत है। लेकिन इसके अलावा भी कई लक्षण हैं, जो आपके शरीर में आयरन की कमी को दर्शाते हैं-
*अत्यधिक थकान
थकावट और मुंह का सूखापन ख़ून की कमी के सबसे आम लक्षणों में से एक है। हालांकि समय-समय पर थकावट महसूस करना ठीक हैए अगर थकान आपके ध्यान केंद्रित करने या स्पष्ट रूप से सोचने की क्षमता को प्रभावित करती है और आपको अधिक चिड़चिड़ापन और घबराहट देती है, तो आप इससे आयरन की कमी समझे। यदि आराम करने के बाद भी थकावट दूर नहीं हो रही है तो आपको ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत है।

*त्वचा रूखा और पीला होना
अगर आपकी त्वचा रूखी दिखती है या पीले रंग की महसूस होती है, तो आपको को आयरन की कमी हो सकती है। क्योंकि, आरबीसी (लाल रक्त कोशिकाओं) में लोहे का स्तर कम होने पर त्वचा रूखी होने के साथ गुलाबी रंगत खो देती है। अधिक स्पष्टता के लिए, अपने नीचे की पलकों, मसूड़ों, होठों और यहां तक कि अपने नाखूनों की भी जांच करें और देखें कि क्या वे सामान्य से अधिक पीला (गुलाबी या पीला) दिखाई देते हैं। यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।

*साँस चढ़ना
यदि आपको सामान्य तौर पर सीढ़ियां चढ़ने या सामान्य काम करने में सांस लेने में दिक्कत महसूस होती है तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। यह आयरन की कमी का संकेत हो सकती है।

*दिल की धड़कन
यदि आपको अपने दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज महसूस होती है, तो यह लोहे की कमी का संकेत हो सकता है। जब आपके शरीर में आयरन की कमी होती हैए तो आपके दिल को हीमोग्लोबिन के निम्न स्तर के कारण ऑक्सीजन ले जाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।

*पैरों में ऐठन
यदि देर रात सोते समय आपके पैरों में ऐठन या दर्द शुरू हो जाता है। तो ये आयरन की कमी की ओर संकेत करता है।

ख़ून की कमी के कारण-

*सबसे प्रमुख कारण लौह तत्व वाली चीजों का उचित मात्रा में सेवन न करना।

*किसी भी कारण रक्त में कमी, जैसे.
शरीर से खून निकलना ;दुर्घटना, चोट, घाव आदि में अधिक खून बह
ना

* शौच, उल्टी, खांसी के साथ खून का बहना।

* माहवारी में अधिक मात्रा में खून जाना।

* पेट के कीड़ों व परजीवियों के कारण खूनी दस्त लगना।

* पेट के अल्सर से खून जाना।

*’बार.बार गर्भ धारण करना।

उपचार तथा रोकथाम

* अगर एनीमिया मलेरिया या परजीवी कीड़ों के कारण है, तो पहले उनका इलाज करें।

*लौह तत्वयुक्त चीजों का सेवन करें।

* विटामिन A एवं C युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।

*गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी लड़कियों को नियमित रूप से 100 दिन तक लौह तत्व व फॉलिक एसिड की 1 गोली रोज रात को खाने खाने के बाद लेनी चाहिए।

*भोजन के बाद चाय के सेवन से बचें, क्योंकि चाय भोजन से मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों को नष्‍ट करती है।

*काली चाय एवं कॉफी पीने से बचें।

*संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छ पेयजल ही इस्तेमाल करें।

*यदि आपके क्षेत्र में हुकवर्म काफी मात्रा में है तो नंगे पैर खेतों/ जमीन पर न चलें।

*काले चने और गुड़ में भी आयरन भरपूर मात्रा में होता है।
* सब्जी बनाने के लिए लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें।

*केला, सेब आदि ताजे फलों का सेवन करना चाहिए।

*सब्जियों में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, शकरकंद और अनाज को खाने में शामिल करे।

*साबुत अनाज की रोटी आयरन से युक्त होती है। यह आयरन की कमी को पूरा करने में प्रभावशाली होती है

*खजूर आयरन से युक्त होते हैं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक होता है

*अधिक पानी पीना चाहिए।

*एनीमिया में बादाम का सेवन करना चाहिएए इससे खून की कमी दूर होती है। यह शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखता है।

*मेथी का सेवन करने से खून बढ़ता है।

*खून की कमी को दूर करने के लिए पालक बहुत जरुरी है। पालक में भरपूर मात्रा में लौह तत्व पाया जाता है।
’खून की कमी दूर करने के लिए सोयाबीन का महत्वपूर्ण स्थान है।

*चुकंदर में आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। इसे आप सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं

जीवनशैली-

*प्रतिदिन योगाभ्यास करने से एनीमिया जैसी बीमारी दूर की जा सकती है। सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन, श्वासन और पश्चिमोत्तासन करने से पूरे शरीर में रक्त का फ्लो बढ़ जाता है।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *