प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को किया गया सम्मानित

मानसिक एवं शारीरिक विकास के संबंधित हुई गतिविधियां

महम
रामकृष्ण परमहंस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना (आरकेपी) में शुक्रवार को विशेष गतिविधियां आयोजित की गई। अक्टूबर माह में आने वाले विशेष दिवस ’विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’, ’विश्व डाक दिवस’ तथा ’वायु सेना दिवस’ को ध्यान में रखते हुए गतिविधियों का आयोजन हुआ। केजी विद्यार्थियों को गुड टच तथा बैड टच के बारे में बताया गया। जो वर्तमान समय में बच्चों के लिए अति आवश्यक है।
स्कूल के निदेशक साहिल दांगी ने बताया कि वर्तमान समय की तनावपूर्व परिस्थितियों के कारण बच्चों का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी तेजी से प्रभावित होता है। स्कूल प्रबंधन द्वारा लगातार इस प्रकार की गतिविधियां के आयोजन से विद्यार्थियों को तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने में मदद मिलती है।
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ’तनाव और उसका प्रबंधन’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। वरिष्ठ माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए यह विषय अत्यंत उपयोगी है। इस कार्यशाला के माध्यम् से विद्यार्थियों को उनकी शंकाओं और समस्याओं के समाधान संबंधित टिप्स दी गई गई तथा उन्हें तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय बताए गए। कक्षा तीसरी, छटी, नौवीं तथा दसवीं के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को आभार पत्र लिखकर मत पेटी मंे डाले। इन विद्यार्थियांे ने भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने एक लघु नाटिका के माध्यम् से डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का मनमोहक चित्रण किया। पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों ने वायु सेना के जांबाज सैनिकों की बहादुरी की कहानियां सुनाई। कक्षा सात व आठ के विद्यार्थियों ने भारतीय वायु सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले लड़ाकू विमानों में बारे में जानकारियां प्राप्त की। पहली तथा दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ’थ्री लैग रेस’ तथा ’लैमन एंड स्पून’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इन प्रतियोगिताओं के माध्यम् से विद्यार्थियांे में तालमेल भावना का विकास होता है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *