पार्षद ने लिखा सचिव को पत्र, कहा काटा जाए एक दिन का वेतन
पालिका प्रधान ने कहा उन्हें पता ही नहीं!
महम
महम के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को दिनभर नदारद रहे। शहर में सफाई नहीं हुई। सामान्य नागरिकों, समाजिक कार्यकर्ताओं, यहां तक एक तो पार्षद ने भी सफाईकर्मियों के इस प्रकार नही होने पर गंभीर सवाल उठाए। मामले की जांच करने तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन तक काटने की मांग की गई है। कहा गया कि इन कर्मचारियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर गोहाना में हुई सीएम मनोहर लाल की रैली में ले जाया गया था।
शहर में सफाईकर्मी नहीं दिखाई देने से नागरिकों ने सवाल उठाना आरंभ कर दिए। दिनभर इस संबंध में चर्चाआंे का दौर जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश भारद्वाज ने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय है। शहर में सफाई व्यवस्था पहले ही चरमराई हुई है। शहर की सफाई व्यवस्था को ताक पर रखकर सफाई कर्मचारियों का राजनीतिक प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस संबंध में जांच तथा कार्रवाई की मांग की है।
रोशन फौजी ने तो चौबीसी के चबूतरे के पास वाली गोयतपाना वाली अंबेडकर चौपाल के सामने के नाले का फोटो तथा विडियों तक जारी कर दी। रोशन का कहना है कि चौपाल के सामने नाला पूरी तरह से अटा पड़ा है। गंदगी फैली हुई है और सफाई कर्मचारियों को रैली के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि इस चौपाल के सामने सफाई व्यवस्था की दयनीय हालात इसलिए है कि यह गरीबों से संबंधित है। उन्होंने भी पालिका के सफाई कर्मचारियों के सामुहिक रूप से उपलब्ध ना होने के संबंध में कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड 14 के पार्षद विकास श्योराण ने तो इस संबंध में पालिका सचिव को पत्र ही लिख दिया। उन्होंने अपने पत्र में साफ कहा है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सात अक्टूबर को गोहाना रैली में किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए ले जाया गया है। जो बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने सवाल किया है कि क्या आज इन कर्मचारियों की छुट्टी मंजूर है या उनको ड्यूटी पर रहते हुए रैली के लिए भेजा गया है? पार्षद ने सवाल किया है कि क्या कर्मचारियों को काम केवल रैलियां सफल बनाना रह गया है? पार्षद ने मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई की जाए। जो कर्मचारी रैली में गए हैं, उनकी गैर हाजिरी लगाकर उनका वेतन काटा जाए।
मांगा जाएगा सपष्टीकरण-पालिका प्रधान
इधर इस मामले में पालिका प्रधान भारती पंवार का कहना है कि उन्हें कर्मचारियों के रैली में जाने की जानकारी नहीं है। वे इस मामले में संबंधित कर्मचारियेां व अधिकारियों से सपष्टीकरण मांगा जाएगा। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews