समाजसेवी विजय मित्तल ने किया श्रीराम दरबार का पूजन
महम
श्रीराम के राजतिलक के साथ ही महम में रामलीलाएं संपन्न हो गई। गुरुवार की रात्रि को राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। रावण का वध करने तथा 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद श्रीराम, लक्ष्मण व सीता वापिस अध्योध्या लौट आए। उनके साथ हनमुान भी आए। अयोध्या पहुंचते ही श्रीराम का जोरदार स्वागत किया गया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का राज्याभिषेक किया।
आदर्श रामलीला में श्रीराम दरबार की आरती समाजसेवी विजय मित्तल ने की। राम की भूमिका में ललित गोयल, लक्ष्मण की भूमिका विक्की गोयल तथा सीता की भूमिका में आशु गोयल रहे। दीप गोयल ने गुरु वशिष्ठ, सोनू सैनी ने भरत, अभिषेक ने शत्रुघ्न तथा हरमन गोयल ने सुग्रीव की भूमिका निभाई। राजतिलक के अवसर पर कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर रामलीला के निदेशक ओमप्रकाश दहिया तथा कमेटी सदस्य प्रदीप गोयल, अजय गर्ग, ललित गोयल, विजय गर्ग, बिजेंद्र सिंगला, विक्की गोयल, निखिल गोयल तथा मोती दुआ आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews