Home जीवनमंत्र राजा ने ऐसे तलाशा उत्तराधिकारी-जीवनमंत्र 24c

राजा ने ऐसे तलाशा उत्तराधिकारी-जीवनमंत्र 24c

प्ररेक कथा

एक बार एक राजा की संतान नहीं थी। राजा बूढ़ा हो गया, लेकिन उन्हें कोई योग्य उतराधिकारी नहीं मिल रहा था। अन्तत: राजा को एक योजना सूझी।
राजा ने घोषणा करवा दी कि जो भी फलां दिन शाम को राजा से मिलने आएगा। उसे राजा अपने राज्य का एक हिस्सा देगा।
राजा के आसपास मंत्रीगण और शुभचितंक चितिंत हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे तो पूरी प्रजा आ जाएगी। आप किस किस को राज का हिस्सा देंगे।
राजा ने सबको शांत रहने के लिए कहा।
निश्चित दिन महल के बाहर बागीचे में बहुत सुंदर व्यंजन परोस दिए गए। सभी प्रकार के खेल तमाशों का इंतजाम किया गया। खाने और पीने की सभी व्यवस्थाएं कर दी गई।
लोग राज की चाह में राजा से मिलने आने लगे। आते ही पहले बाहर लगे व्यजंनों, खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य प्रकार के मनोरंजन के साधनों का आनंद लेने लगे।

एक व्यक्ति आया और सीधा राजा से मिलने की जिद्द करने लगा। पहरेदारों ने कहा कि वो पहले कुछ खा पी ले। कोई मौज मस्ती कर लें। फिर राजा से मिल लेना।
उस व्यक्ति ने कहा कि मै सिर्फ राजा के बुलावे पर राजा से मिलने आया हूं। खाने-पीने या मौज-मस्ती करने नहीं।
राजा यह सब सुन रहा था। उसने तुरंत युवक को बुलाया और कहा कि जो व्यक्ति सीधा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है वही अपने उद्देश्य में सफल होता है। तुम में इस राज्य के उत्तराधिकारी होने के गुण हैं। राजा ने उस व्यक्ति को राज्य का उतराधिकारी बना दिया।

अज्ञात

आपका दिन शुभ हो!!!!!

ऐसे हर सुबह एक जीवनमंत्र पढने के लिए Download 24C News app:  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!