गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर निकाली प्रभात फेरी
महम, 8 नवंबर
महम खेड़ी स्थित एचडी सीसे स्कूल में गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल में विशेष सभा का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों ने शांति व भाईचारे को संदेश दिया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
स्कूल के निदेशक कुलवंत नहरा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि गुरु नानक देव जी भक्तिकाल के महान संत थे। उन्होंने आजीवन मानवता का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी वाणी आज भी उतनी ही प्रासांगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु जी की शिक्षाओं से सीख लेने का संदेश दिया।
इस उपलक्ष्य पर स्कूल में पंच प्यारों की अगुवाई में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियांे ने महम स्थित सिंह साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए। विद्यार्थियों तथा स्टाफ ने मिलकर शब्द कीर्तन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राघेवेंद्र सिंह मल्हान ने कहा कि महापुरुषों और महानायकों की कुर्बानियों तथा उनके बताए रास्ते पर चलने से देश का अस्तित्व है। स्कूल की उपप्राचार्या कुमारी शालिनी ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews