महम स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा

महम स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले सांसद जांगड़ा

महम, 9 नवंबर
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि आदमपुर में भव्य बिश्नोई की जीत भाजपा की नीतियों की जीत है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। सांसद जांगड़ा महम में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है जबकि कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तथा देश की सरकारों से हर वर्ग खुश है। यही कारण है कि भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता किसी भी प्रकार के बहकावे  में   नहीं आई। आदमपुर के मतदाताओं ने विकास की नीतियों तथा भाईचारे के पक्ष में मतदान किया है।
जांगड़ा ने इस जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में भी विजय का परचम लहराएगी। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *