Home ब्रेकिंग न्यूज़ भष्ट्राचार के खिलाफ एकजुट होना होगा महमवासियों को, कहा मीना वाल्मीकि ने।...

भष्ट्राचार के खिलाफ एकजुट होना होगा महमवासियों को, कहा मीना वाल्मीकि ने। महम में किया जनसंपर्क

शिवानंद आश्रम खेड़ी महम में जाकर लिया आशीर्वाद

महम
महम पालिका चुनाव में प्रधान पद की प्रत्याशी मीना वाल्मीकि ने कहा है कि महम की मतदाताओं को भष्ट्राचार के खिलाफ एकजुट होना होगा। चुनावों में मतदाताओं को प्रलोभन देने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन महम जनता स्वाभिमानी है। अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगी।
मीना वाल्मीकि ने गुरुवार को महम में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया तथा श्री शिवानंद आश्रम खेड़ी महम जाकर आशीर्वाद लिया। मीना ने कहा कि चुनाव आरंभ होने से पहले से ही उन्हें महम की जनता की भारी प्रेम व जनसमर्थन मिल रहा है। यह जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा का भी अपने साथ होने का दावा किया।
मीना का कहना है कि वे महम की समस्याओं को समझती हैं। चुनाव में उनकी जीत होती है तो 36 बिरादरी के वरिष्ठ नागरिकों की एक कमेटी बनाकर प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भष्ट्राचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस होगी।
शुक्रवार को दो बजे सभी कार्यकर्ता होंगे एकत्र
मीना वाल्मीकि ने बताया कि शुक्रवार को दो बजे उनके सभी कार्यकर्ता पुरानी अनाजमंडी मेन बाजार में चुनाव कार्यालय के सामने एकत्र होंगे। सभी कार्यकर्ता मिलकर वोट की अपील करने के लिए शहर का भ्रमण करेंगे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!