Home ब्रेकिंग न्यूज़ गेंद पहुंची ’डी’ में! कौन दागेगा विजयी गोल? ’घड़ी’ का टाइम रहेगा...

गेंद पहुंची ’डी’ में! कौन दागेगा विजयी गोल? ’घड़ी’ का टाइम रहेगा सही या खुल जाएगी ’ अलमारी’। ’बस’ पहुंच जाएगी अपनी मंजिल पर या कुंडू कर पाएंगे ’डमरू’ से ’क्रांति’ का जयघोष। या हो पाएगा कोई उलटफेर?-महम का महाभारत-24c न्यूज विशेष

प्रत्याशियों ने चलना शुरु की अंतिम चालें

नए गठजोड़ बनाने के प्रयास भी शुरु

इंदु दहिया
महम पालिका के चुनाव में अब बस दो दिन का समय बाकी रह गया है। शहर की नजरें प्रधान पद हैं। ज्यों-ज्यों समय नजदीक आ रहा है। शहरवासियों की उत्सुकता बढ़ रही है और प्रत्याशियों की धड़कनें भी। हालांकि तस्वीर कुछ हद तक साफ होने लगी है। इसके बावजूद अभी चर्चा हैं कि अंतिम बाजी कौन मारेगा? क्या मीना वाल्मीकि की ’घड़ी’ अंतिम समय तक टाइम ठीक बता पाएगी या अमरजीत कौर की खुल जाएगी ’अलमारी’। भारती पंवार की ’बस’ की स्पीड़ क्या इतनी तेज हो पाएगी कि उसे मंजिल तक ले जाएगी। सबसे अधिक दिलचस्प ये रहेगा कि क्या विधायक बलराज कुन्डू अपनी प्रत्याशी के ’डमरू’ से क्रांति का जयघोष कर पाएंगे या नहीं? कुन्डू ही एकमात्र ऐसा बड़ा चेहरा हैं जो खुलकर चुनाव मैदान में हैं।
आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं। पार्टी के स्टार प्रचारकों ने ताकत भी झोंकी है। उल्टफेर के दावे भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी आशा रानी को भी भरोसा है कि पार्टी के परपंरागत के मतों के आधार पर उसकी नैया पार लग सकती है। ’निधि’ के पिता अनिल चावरिया लंबे समय से महम की पालिका की राजनीति में हैं। मैदान में इनेलो प्रत्याशी और सीमा रानी भी हैं। कुछ प्रत्याशी बेशक चुनाव ना जीतें, लेकिन अंतिम समय में किसी के खेल को ’बना’ या ’बिगाड़’ तो सकते ही हैं। लेकिन यहां यह भी साफ है कि महम के इस चुनाव में राजनीति नहीं, जाति तथा अन्य बिंदु ज्यादा हावी हैं।
खैर परिणाम का इंतजार तो 22 जून तक करना होगा। लेकिन फिलहाल प्रत्याशियों ने अपनी अंतिम चाले चलनी आरंभ कर दी हैं।

मीना वाल्मीकि

चार प्रत्याशी भाजपा से हैं
चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी भाजपा बैकराऊंड के हैं। मीना वाल्मीकि भाजपा की जिला स्तरीय पदाधिकारी है और लंबे समय से पार्टी में स्वयं सक्रिय है। भारती पंवार पालिका के निवर्तमान प्रधान ’फतेह सिंह’ की पुत्रवधु है। फतेह सिंह भी 2014 से भाजपा में है। अमरजीत कौर पालिका के पूर्व प्रधान जगबीर बहमनी के छोटे भाई की पत्नी है। जगबीर बहमनी भी भाजपा में है। निधि निवर्तमान पार्षद अनिल चावरिया की पुत्री हैं। अनिल चावरिया भी भाजपा में हैं।

अमरजीत कौर

बंटे हुए हैं भाजपा के नेता
शायद हरियाणा में महम एक ऐसी नगरपालिका है जहां इस चुनाव में भाजपाई बंटे हुए हैं। मीना वाल्मीकि को जहां लगातार जिला ईकाई के महिला व पुरूष नेता अपना सहयोग व आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं भारती पंवार को मंडल प्रधान अपना समर्थन दे चुके हैं। मीना वाल्मीकि तो अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा का झंडा भी प्रयोग कर रही हैं। कार्यालय पर भाजपा नेताओं की तस्वीरें भी लगाई हैं। वहीं भारती पंवार के साथ महम के एक र्स्वोच्च नेता भी बताए जा रहे हैं। जजपा के नेताओं ने भी भारती को अपना समर्थन दिया है और उसे गठबंधन का प्रत्याशी बताया है। जगबीर बहमनी के साथ कई स्थानीय भाजपाई खुलकर वोट मांग रहे हैं।
हालांकि अभी भी कई ऐसे मूल भाजपा कार्यकर्ता हैं, जो असमंजस की स्थिति में हैं। उन्हें अभी भी किसी एक के पक्ष में पार्टी हाईकमान के सपष्ट इशारे का इंतजार है।

भारती पंवार

ऐसे बन या बिगड़ सकता है खेल
महम में पालिका चुनाव के प्रधान पद की सेमीफाइनल तस्वीर तो लगभग साफ हो चुकी है। सेमीफाइनल के चार प्रत्याशियों की चर्चा हो रही है। अगर सेमीफाइनल की टीमें आपस में नहीं मिली और खुलकर लड़ती रही तो मुकाबला रोचक हो सकता है।
अगर अंतिम समय में सेमीफाइनल की कोई एक या दो टीम के खिलाड़ियों का झुकाव किसी दिशा में हो गया तो विजेता के लिए आसानी हो सकती है।
इसके अतिरिक्त सेमीफाइनल से पहले दौड़ से बाहर हो चुकी टीम भी खेल को बनाने या बिगाड़ने में अह्म भूमिका निभा सकती हैं।

क्रांति

यह तथ्य भी उभर कर आ रहा है
अब तक माना जा रहा था महम में तीन हजार से कुछ अधिक मत लेकर ही कोई प्रत्याशी प्रधान पद का ताज पहनने में कामयाब हो सकता है। महम में 16 हजार से कुछ अधिक मतदाता हैं। 12 के आसपास वोट पोल होने की संभावना है। नौ प्रत्याशी सीधे चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में कम मतों से भी विजयी ताज पहनने की संभावना प्रबल थी।
अब अंतिम समय में फाइनल हो सकता है। दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला कड़ा बन सकता है। ऐसे में जीतने वाले प्रत्याशी को चार हजार से पार मतों की आवश्यकता भी हो सकती है।

इस खबर से संबंधित अपनी प्रतिक्रिया कॉमेंट बॉक्स में जाकर अवष्य दें। आप अपनी प्रतिक्रिया व्हाट्सऐप नम्बर 8053257789 पर भी दे सकते हैं।

महम के चुनाव से संबंधित ऐसी तथ्यपरक खबर पढ़ते रहने के लिए अभी डाउनलोड करें। 24सी न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!