आर्य स्कूल मदीना दिखी हरियाणवीं संस्कृति

संजय राठी रहे मुख्यतिथि, कहा हरियाणवीं संस्कृति विश्व मे विशेष

आर्य स्कूल मदीना में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, कविता पाठ ,अभिनय कौशल आदि में प्रतिभा दिखाई तथा हरियाणवीं संस्कृति की छटा बिखेरी।

इस अवसर संजय राठी मुख्यतिथि रहे। अध्यक्षता स्कूल के प्रचार्य अशोक दांगी ने की।

संजय राठी ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम हरियाणवी संस्कृति की धरोहर हैं। ये कार्यक्रम हमारी संस्कृति को जीवंत करते हैं।

प्राचार्य अशोक दांगी  ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा की संस्कृति भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विशेष पहचान रखती है। हमारी पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी संस्कृति को सहेज कर रखें। साथ आने वाली पीढ़ियों को भी इस संस्कृति से अवगत कराएं ताकि आने वाली पीढ़ियां  हरियाणवी संस्कृति के महान जीवन व नैतिक मूल्यों से अवगत हो सकें।

आर्य स्कूल मदीना में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

हरियाणवीं संस्कृति पर आधारित लोक नृत्यों को दर्शकों ने खूब सराहा।  इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *