विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, हरियाणवीं संस्कृति को बताया श्रेष्ठ
सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महम में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर खेल व सांस्कृतिक आयोजन किया गया। अलग-अलग कक्षा समूहों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने हरियाणवीं संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत करते नृत्य, कविता एवं भाषण प्रस्तुत किए।
विश्व प्रसिद्ध संस्कृति के साथ-साथ खेल भो हरियाणा का गौरव हैं। हरियाणा दिवस पर स्कूल में विद्यार्थियों की जिम्नास्टिक, खो-खो तथा वॉलीवाल आदि खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई।
स्कूल के निदेशक प्रदीप भारद्वाज ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि हरियाणा की जनसंख्या केवल 2 प्रतिशत होते हुए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों की पदकों की संख्या अधिकतर बार 20 प्रतिशत से अधिक होती है। खेल और सेना में हरियाणा का अतुलनीय योगदान है। सरस्वती विद्या मंदिर खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

प्राचार्य शीला दुहन ने विद्यार्थियों को हरियाणा दिवस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने हरियाणा के गठन तथा हरियाणवीं संस्कृति के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ऑफिसर हाऊस की टीम विजेता रही।
दीपक दहिया/ 8950176700
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews